फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Five people, including finance company employees, accused of truck robbery

Amroha News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों समेत पांच पर ट्रक हड़पने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Five people, including finance company employees, accused of truck robbery
अमरोहा। देहात क्षेत्र के रायपुर खुर्द गांव निवासी अमजद ने फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक, कैशियर सहित पांच लोगों के खिलाफ वाहन हड़पने, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित अमजद ने दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक वह दस टायरा कंटेनर का मालिक हैं, जिसे किस्तों पर खरीदा था। एक किस्त जमा नहीं हो पाने पर फरवरी 2025 में मुरादाबाद स्थित मणिपुरम फाइनेंस लिमिटेड शाखा के प्रबंधक राजीव और कैशियर योगेश ने कंटेनर को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बाद में किस्त जमा कर वाहन सुपुर्दगी की बात करने पर दोनों टालमटोल करते रहे। अमजद का कहना है कि कुछ समय बाद उसने अपना कंटेनर डींगरपुर हाईवे पर चलते देखा और रुकवा कर चालक इनामुल हसन से जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि इनामुल हसन ने कंटेनर को फाइनेंस कंपनी से खरीद लिया गया है। जबकि वाहन का ट्रांसफर नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

असद का आरोप है कि महफूज ने बिना नाम ट्रांसफर कराए वाहन खरीदा और सरफराज ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फास्टैग बनवाकर उपयोग किया। पीड़ित असद ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा उन्होंने न्यायालय की शरण ली। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed