{"_id":"609ed0b38ebc3ee9243ed637","slug":"five-including-three-women-died-from-corona-293-infected-jpnagar-news-mbd389040677","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन महिलाओं समेत पांच की मौत, 293 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन महिलाओं समेत पांच की मौत, 293 संक्रमित
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना का कहर शुुक्रवार को जिले के विभिन्न इलाकों में जारी रहा। धनौरा के तहसील कर्मचारी समेत पांच लोग की मौत हो गई, जिसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इसके अलावा 293 सक्रिय हैं, जिसमें गजरौला की दो फैक्टरियों के नौ कर्मचारी, हसनपुर के एक गांव में 25 और अमरोहा के गांव में नौ लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद गांव के लोगों में खौफ है।
सीएमओ डॉ. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि जोया में 39, गजरौला में 41, धनौरा में 44, हसनपुर में 57 और अमरोहा में 111 संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि 5882 लोगों की आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लिए गए जिसमें 172 संक्रमित निकले हैं। उन्होंने बताया कि एंटीजन के परीक्षण में 419 में कुल 60 पॉजिटिव है। निजी में 51 लोगों के नमूने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 293 संक्रमित निकले हैं। इसके अलावा 680 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 3,085 मरीज सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में अमरोहा का ब्लॉक कर्मचारी, कोतवाली का सिपाही, सीएचसी में कर्मचारी के अलावा गांव के नौ लोग संक्रमित हैं। वहीं गजरौला में फैक्टरी के क्रमश: दो और सात कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हसनपुर के गांव में 25 संक्रमित हैं। शुगर मिल के दो कर्मचारी और धनौरा शुगर मिल का एक कर्मचारी पॉजिटिव है। इसके अलावा जोया के गांव में छह संक्रमित सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों में धनौरा में तीन लोग शामिल हैं, जिसमें तहसील का 38 वर्षीय कर्मचारी, 50 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि अमरोहा में 50 साल की महिला और रजबपुर के 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
यह है कोरोना के आंकड़ें
संक्रमित--------293
मृतक-----------पांच
स्वस्थ---------680
सक्रिय----------3,085