फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   First the husband consumed poison, then the wife hanged herself, both are serious

Amroha News: पहले पति ने खाया जहर, फिर पत्नी ने लगाया फंदा, दोनों गंभीर

Thu, 05 Jun 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Jun 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
First the husband consumed poison, then the wife hanged herself, both are serious
हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गृहक्लेश के चलते मंगलवार सुबह एक युवक ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, इस घटना के बाद युवक की पत्नी ने भी घर के पास पेड़ पर फंदा लगा लिया। समय रहते परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुुई है।
विज्ञापन


यह मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी युवक की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। युवक मजदूरी करता है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिनों से दंपती के बीच घरेलू कलह चल रही थी। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गृहक्लेश के चलते युवक ने घर में रखे कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया, जिसके बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन युवक को लेकर अस्पताल में पहुंचे। समय रहते इलाज मिलने पर युवक की जान बच गई।
विज्ञापन




उधर, मंगलवार शाम करीब सात बजे युवक की पत्नी घर के पीछे बने खेत में गई और वहां खड़े एक पेड़ पर फंदा बनाकर लटक गई। यह देख घर के लोग व ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और महिला को नीचे उतारा। इसके बाद महिला को गंभीर हालत में लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे। पाकबड़ा के एक अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन



इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है। यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - दीप कुमार पंत, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article