फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   First rape, now car demanded in the name of marriage, FIR

Amroha News: पहले दुष्कर्म, अब शादी करने के नाम पर मांगी कार, एफआईआर

Sat, 11 Jan 2025 09:02 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 11 Jan 2025 09:02 PM IST
विज्ञापन
First rape, now car demanded in the name of marriage, FIR
डिडौली (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं की छात्रा से कॉलेज के ही छात्र ने दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। परिजनों को बताने पर वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल कर करीब पांच साल तक उसका शोषण करता रहा।
छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की, तो आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया। अब शादी करने के लिए आरोपी दहेज में कार और 20 लाख रुपये की मांग कर रहा है। मामले में पुलिस ने आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली से जुड़ा है। गांव निवासी किसान ने बताया कि साल 2019 में उनकी बेटी इंटर में पढ़ती थी। पड़ोस गांव का रहने वाला कृष्ण कुमार सागर उर्फ पवन भी उसी कॉलेज में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कृष्ण कुमार सागर ने कॉलेज के पास खेत में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। किसी को बताने पर वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोपी कृष्ण कुमार छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ संबंध बनाता रहा। आरोपी ने छात्रा के परिजनों की संपत्ति हड़पने के लिए अपने मां-बाप को भी शामिल कर लिया। आरोपी की मां छात्रा को घर बुलाती थी और दोनों को कमरे में बंद कर देती थी।

कृष्ण कुमार व उसके परिजनों के उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने आत्महत्या करने की कोशिश की, तो आरोपी ने छात्रा से शादी करने की बात कही। आरोप है कि छह जनवरी 2025 को छात्रा को लड़के वाले देखने आए तो उसने परिजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। सात जनवरी की सुबह छात्रा के परिजन आरोपी कृष्ण कुमार के घर पहुंचे और घटना के बारे में पूछा तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में कृष्ण कुमार सागर, गुलाब सिंह और दौलत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed