फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire station is being built in Daura at a cost of 15 crores, 40 percent work is complete

Amroha News: दौरारा में 15 करोड़ की लागत से बन रहा फायर स्टेशन, 40 प्रतिशत कार्य पूरा

Thu, 03 Apr 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 03 Apr 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Fire station is being built in Daura at a cost of 15 crores, 40 percent work is complete
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

क्षेत्र के दौरारा में 15 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह फायर स्टेशन क्षेत्र में आग की घटनाओं से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी होगी। यह फायर स्टेशन दो यूनिट का होगा, जिसमें आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं से लैस अग्निशमन गाड़ियां और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे।
गांव दौरारा में विधायक महेंद्र खड़गवंशी के प्रयासों से आधुनिक फायर स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है, जो आठ माह पहले शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था विश्व बैंक खंड लोक निर्माण विभाग मुरादाबाद मंडल द्वारा करीब 15 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। करीब 40 प्रतिशत कार्य भी पूरा हो चुका है। फायर स्टेशन में कर्मचारियों के लिए आवास, कार्यालय और प्रशिक्षण केंद्र भी बनाए जाएंगे। यह फायर स्टेशन क्षेत्र में आग की घटनाओं से निपटने के लिए तेजी से प्रतिक्रिया देने में सक्षम होगा। वहीं, फायर स्टेशन का निर्माण कार्य चलने से स्थानीय लोगों में खुशी है। लोगों का कहना है कि यह फायर स्टेशन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन


- गांव दौरारा में दो यूनिट के फायर स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। वर्तमान में हसनपुर तहसील क्षेत्र में कोई फायर स्टेशन नहीं होने की वजह से आग की बड़ी घटनाओं को रोकने में देरी होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। - अनिल कुमार, सीएफओ अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed