फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fire in tractor-trolley filled with cotton, three motorcycles also burnt

रुई से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में लगी आग, तीन मोटरसाइकिलें भी जलीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Fire in tractor-trolley filled with cotton, three motorcycles also burnt
बाल्टी से पानी की बौछार कर आग बुझाने की कोशिश करता युवक। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। कॉटन वेस्ट इकाइयों के बीचोबीच बिजली के तारों से निकली चिंगारी से तैयार रुई से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में आग लग गई। घटना से कारखाना संचालकों में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। पास ही खड़ी तीन बाइक में जलकर राख हो गईं। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कोट निवासी संदीप अग्रवाल कॉटन वेस्ट कारोबारी हैं। उनका कारखाना जोया रोड स्थित है। संदीप अग्रवाल कॉटन वेस्ट की अन्य इकाइयों से तैयार माल फुटकर में खरीदते हैं। मंगलवार की सुबह उनका चालक भगवानदास ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के मोहल्ला तलवार शाह स्थित कॉटन वेस्ट इकाइयों से तैयार माल उठाने के लिए गया था। करीब 11 बजे माल ट्राली में भरकर वापस अपने कारखाने पर लौट रहा था। ट्राली में तैयार रंगीन रुई भरी हुई थी। तभी बिजली तारों से निकली चिंगारी से रुई से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। थोड़ी ही देर में आग की लपटें आसमान छूने लगी। आग की चपेट में आकर तीन बाइक भी जल गईं। इसमें एक बुलेट, अपाचे और एक अन्य बाइक शामिल है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण आग लगने से स्थानीय कॉटन वेस्ट कारखाना संचालकों में हड़कंप मच गया। तमाम कर्मचारी कारखानों से बाहर भाग निकले और बिजली घर को फोन कर सप्लाई बंद कराई। फिर पानी की बौछार कर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलते ही डायल 112 और टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच आ गई। थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। करीब डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। अग्निकांड में रुई के साथ जलकर ट्रैक्टर-ट्राली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कारोबारी संदीप अग्रवाल ने करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होना बताया है। वहीं, तीनों बाइकों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

आग से बिजली के तार और ट्रांसफार्मर भी जला
अमरोहा। रुई से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में आग लगने के बाद निकली लपटों से बिजली के तार और ट्रांसफार्मर भी जलकर खाक हो गया। इसके बाद कॉटनवेस्ट इकाइयों की बिजली शाम तक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल
अमरोहा। कॉटनवेस्ट इकाइयों के बीचोंबीच रुई से भरे ट्रैक्टर-ट्राली में आग लगने से डेढ़ घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद दमकल की टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed