{"_id":"611ebf588ebc3e79cb72493c","slug":"fire-in-a-running-car-on-moradabad-delhi-highway-couple-saved-their-lives-by-jumping","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर दौड़ती कार में आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर दौड़ती कार में आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान
Fri, 20 Aug 2021 02:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर(अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर(अमरोहा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:00 AM IST
सार
- दमकल के आग काबू करने तक पूरी तरह जली कार
- शार्ट सर्किट माना जा रहा कार में आग लगने का कारण
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर दौड़ती कार में अचानक आग लग गई। कार सवार पति-पत्नी ने आनन-फानन बाहर कूद कर खुद को बचाया। कुछ देर बाद पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पहली नजर में शार्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
बुधवार की रात गाजियाबाद निवासी पंकज गुप्ता अपनी पत्नी अनीता के साथ लखनऊ जा रहे थे। गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे उनकी कार हाईवे पर रजबपुर थानाक्षेत्र में ख्वाजा पेट्रोल पंप के पास पहुंची थी। तभी अचानक कार में आग लग गई।
विज्ञापन
घबराए पति-पत्नी कूद कर बाहर आए। इस बीच आग लपटों में घिर गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस बीच कार पूरी तरह जल चुकी थी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि कार मालिक पंकज ने इत्तफाकिया हादसे में एफआईआर दर्ज कराई है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कराण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।