{"_id":"6828eeed1b621cd82609234b","slug":"fire-broke-out-in-bushes-near-railway-track-shramjeevi-express-stopped-for-20-minutes-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140131-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में लगी आग, 20 मिनट राेकी श्रमजीवी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में लगी आग, 20 मिनट राेकी श्रमजीवी एक्सप्रेस
Sun, 18 May 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 18 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। रेलवे स्टेशन कैलसा और रेलवे क्रासिंग के बीच झाड़ियों में अचानक आग लग गई। बामुश्किल दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया। आग के चलते दो ट्रेने लगभग 20 मिनट तक रोकनीं पड़ी। कैलसा रेलवे स्टेशन और क्रासिंग के बीच लाइन के किनारे रेलवे का जमीन है। इसमे काफी संख्या में पेड़ खड़े हैं। साथ ही स्लीपर, रेलवे लाइन और पत्थर आदि पड़े हुए हैं। शनिवार दोपहर 3 बजे स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि लाइन के किनारे आग लग चुकी है। आग तेजी से फैल रही है।
कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने की कोशिश की। साथ ही दमकल की गाड़ियों ने मौके पर आग पहुंचकर आग बुझाई। स्टेशन मास्टर कैलसा ने बताया कि लाइन की तरफ बढ़ती आग को देखकर कंट्रोल रूम को सूचना देकर एक मालगाड़ी को मेन सिग्नल पर ही रोका और दूसरी गाड़ी श्रमजीवी एक्सप्रेस को अमरोहा में लगभग 20 मिनट रोका गया।