फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on seven persons

दहेज उत्पीड़न में पति समेत सात पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
fir on seven persons
अमरोहा। दहेज में बाइक, एक लाख रुपये और भैंस के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की और घर से निकाल दिया। दुपट्टे से गला घोट कर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह घटना आदमपुर थाना क्षेत्र के शीतला सराय गांव की है। यहां रहने वाली कांता की शादी 13 जून 2020 को संभल के महमूदपुर कुंज निवासी अजब सिंह के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले कांता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल, एक लाख रुपये नकद और एक भैंस की मांग की गई। शादी के 20 दिन बाद ही विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तभी से वह अपने मायके में पिता के घर रह रही है। आरोप के मुताबिक 27 जनवरी को ससुराल वाले घर में घुस आए और लात घूसे बरसाने शुरू कर दिए। जान से मारने की नीयत से दुपट्टे से गला घोंटा। शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर आ गए। तभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने इसकी शिकायत आदमपुर थाने में की। आदमपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति अजब सिंह, ससुर मोतीराम, सास कंचन, देवर गुड्डू, नगद निशा, देवर जगपाल और जेठानी मोहिनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed