फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir on nine persons

चुनावी रंजिश में पूर्व और मौजूदा प्रधान पक्षों में संघर्ष, नौ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
fir on nine persons
डिडौली (रामपुर)। प्रधानी की चुनावी रंजिश के चलते पूर्व और मौजूदा प्रधान पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट और पथराव हुआ। बवाल में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिगड़ते हालत संभाले। घायलों को सरकारी अस्पताल में कराया गया। दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के दीपपुर गांव की है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि गांव में मौजूदा प्रधान वाजिद अली और पूर्व प्रधान उवैस के बीच प्रधानी की चुनाव की रंजिश चली रही है। लिहाजा उनके समर्थक भी एक-दूसरे से रंजिश रखते हैं। पहले 19 अगस्त और 25 अगस्त को भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। लेकिन, शुक्रवार की रात फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। बवाल की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। संघर्ष में दोनों पक्षों के नौ लोग घायल हुए हैं। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बवालियों पर लाठी फटकार कर बवालियों को खदेड़ दिया। जबकि, घायल गय्यूर, माहिर, कौसर, गोशे आलम, गुड़िया, जायरीन, फरमान, शाकिर और अरमान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोया में भर्ती कराया। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दे दी गई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के मुताबिक वर्तमान प्रधान पक्ष की तरफ से शरीफ की तहरीर पर उवैस, आदिल, फुरकान, मोहसिन और पूर्व प्रधान उवैस की वाजिद अली, अंजान, गय्यूर, जुबैर के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed