फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR on advocate for molesting teacher

शिक्षिका से छेड़छाड़ में अधिवक्ता पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
FIR on advocate for molesting teacher
अमरोहा। शिक्षिका की तरफ घूरने और गंदी नजर रखने के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अधिवक्ता पर शिक्षक दंपति को धमका कर हर महीने रूपये मांगने और फोटो एडिट कर वायरल करने का भी आरोप है। शिक्षक दंपति ने अनहोनी की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां पर शिक्षक दंपति का परिवार रहता है। शिक्षिका का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला अधिवक्ता उस पर बुरी नियत रखता है। तरह घूरता है और गंदी नजर रखता है। वह दो लोगों को तनख्वाह मिलने का हवाला देते हुए हर महीने रूपये मांगता है। गुंडागर्दी दिखाता है साथ ही चुपके से फोटो खींचता है। आरोप है कि अधिवक्ता उसके शिक्षक पति के फोटो एडिट कर वायरल करता रहता है। अब भी वह रूपये की मांग कर रहा है। इसलिए दंपति के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शिक्षिका की शिकायत पर मनु शर्मा निवासी मोहल्ला कोट के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, अधिवक्ता मनु शर्मा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका आरोप है कि कुछ लोग उनके छवि को धुमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
अमरोहा। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अधिवक्ता मनु शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (ग), 383 और 506 में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed