फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   fir lodge

बैंक्वेट हाल में शादी समारोह से दो लाख रुपये से भरा थैला लेकर भागने की रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
fir lodge
गजरौला (अमरोहा)। बैंककर्मी की पुत्री के विवाह में मेहमान बनकर आया अज्ञात युवक दो लाख रुपयों से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नजर आए रहे आरोपी की धुंधली तस्वीर को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। मोहल्ला प्रेमनगर निवासी मुन्ना लाल पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत हैं। रविवार को उनकी पुत्री आरती की बरात भानपुर फाटक के निकट मोहल्ला जवाहर नगर में स्थित राम बैंक्वेट हाल में आई थी। रात लगभग पौने दस बजे उनका पुत्र सुधीर कन्यादान के लिफाफों को बैग में रखकर डायरी में उनकी एंट्री कर रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान वहां पहले से ही खड़े एक युवक ने बैग उठाया और भाग गया। उन्होंने उसका पीछा भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर बैग चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed