फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against three people for preparing fake deed of plot

Amroha News: प्लॉट का फर्जी बैनामा तैयार कराने में तीन लोगों पर एफआईआर

Sat, 01 Feb 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 01 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
FIR against three people for preparing fake deed of plot
अमरोहा।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने किसान के प्लाॅट का फर्जी बैनामा तैयार कराकर कब्जा करने की कोशिश की। इतना ही नहीं आरोपियों ने दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मामले में पुलिस में कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नौगांवा सादात क्षेत्र के अव्वलपुर गांव में किसान सुरेंद्र सिंह का परिवार रहता है। उनका आरोप है कि चार अक्तूबर 2024 को गाटा संख्या 3098 में से 246 वर्ग मीटर प्लॉट का बैनामा मुजम्मिल और मुस्तेजाब से कराया था। प्लॉट पर दोनों भाई काबिज थे। बैनामे के बाद राजस्व रिकार्ड में भी उनका नाम अंकित हो गया था, लेकिन दिल्ली के शाहदरा की संजय काॅलोनी निवासी शाकिर, कमर और आलम के साथ मोहल्ला नौबतखाना निवासी मुजाहिद ने किसान के प्लाॅट का फर्जी बैनामा करा लिया। अब वह प्लाॅट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि 10 जनवरी को सुरेंद्र सिंह प्लाॅट पर थे। तभी तीनों आरोपी यहां आए और प्लाॅट से कब्जा हटाने को कहा। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने अदालत की शरण ली थी। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में शाकिर, कमर व मुजाहिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed