फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against seven including husband in dowry harassment and triple talaq

Amroha News: दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में पति सहित सात पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
FIR against seven including husband in dowry harassment and triple talaq
अमरोहा। दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग को लेकर पति ने तीन तलाक देकर विवाहिता से रिश्ता तोड़ लिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला हाशमी नगर में खुर्शीद खान का परिवार रहता है। उन्होंने अपनी बेटी शबनम रानी की शादी दस साल पहले उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित मोहल्ला महेशपुर निवासी शकील अहमद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे थे। पति शकील अहमद शराब पीकर मारपीट करता है। पीड़िता अपने मायके में पिता के घर रहती है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में पति शकील अहमद, ससुर अकील अहमद, सास रुखसार, ननद गुलअफसा, अफसा, नंदोई सरफराज और राज अहमद के खिलाफ मारपीट, दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed