फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   FIR against operator running clinic without registration

Amroha News: बिना पंजीकरण क्लीनिक चला रहे संचालक पर एफआईआर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
FIR against operator running clinic without registration
बछरायूं/कुआंखेड़ा (अमरोहा)।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बिना पंजीकरण के क्लीनिक चलाने वाले संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कार्रवाई के दौरान क्लीनिक संचालक पंजीकरण और डिग्री नहीं दिखा पाया था।

पिछले दिनों डीएम के निर्देश पर जिलेभर में बिना डिग्री चल रहे क्लीनिक और अस्पताल के खिलाफ अभियान चलाया था। क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा में भी नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने एक क्लीनिक पर छापा मारा था। कार्रवाई के दौरान मोहम्मद रजा नामक व्यक्ति रोगियों का उपचार करता मिला था। नोडल अधिकारी ने मोहम्मद रजा से क्लीनिक का पंजीकरण व डिग्री दिखाने को कहा तो वह नहीं दिखा पाया था। नोडल अधिकारी ने क्लीनिक को सील कर आवश्यक प्रमाण पत्र दिखाने के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस जारी करने के दो हफ्ते बाद भी प्रमाणपत्र नहीं दिखाने पर नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने मोहम्मद रजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि मोहम्मद रजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed