{"_id":"69e3e95fac80f81414009bff","slug":"final-publication-of-panchayat-election-voter-list-now-on-june-10-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-161859-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पंचायत चुनाव मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 10 जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पंचायत चुनाव मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 10 जून को
Sun, 19 Apr 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 10 जून को होगा, जिससे इस बार चुनाव समय पर होने की संभावना कम दिख रही है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त राज प्रताप सिंह ने 17 अप्रैल 2026 को आदेश जारी कर बताया कि पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 10 जून को किया जाएगा। पहले यह प्रकाशन 15 अप्रैल और फिर 22 अप्रैल को होना था लेकिन अब इसे आगे बढ़ाया गया है। इस दौरान 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाताओं के दोहरीकरण और कंप्यूटरीकरण का कार्य किया जाएगा। जनपद अमरोहा में करीब 105037 संभावित दोहरे मतदाता पाए गए हैं, जिनके नाम विभिन्न ग्राम पंचायतों में 31823 बार अंकित हैं। आयोग इन मतदाताओं के सत्यापन का कार्य कराएगा, जिसके बाद ही अंतिम सूची प्रकाशित होगी। पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को पूरा हो रहा है, ऐसे में चुनाव आगे बढ़ने की आशंका है।