{"_id":"660346e5c99c47081900c024","slug":"fighting-between-two-parties-in-tigri-four-injured-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-116156-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: होली पर तिगरी में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: होली पर तिगरी में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
गजरौला। होली के रंग के दिन तिगरी में कहासुनी के बाद दो पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। कहासुनी के बाद मारपीट में लाठी डंडे चल जाने पर दोनों तरफ से चार लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली।
थाना क्षेत्र के गांव तिगरी में सोमवार को होली का रंग खेला जा रहा था। गांव निवासी यादव समाज का युवक दूसरे समुदाय के लोगों की तरफ चला गया। बताया जा रहा है कि उन्हाेंने अपने मोहल्ले में आने का विरोध किया। जिस पर हुई कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लाठी डंडे चल गए। मारपीट हो जाने पर एक पक्ष से माेनू व रामवती और दूसरी तरफ से शाहरुख व अलीसा घायल हो गए। होली पर दो समुदायों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो जाने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि दूसरे समुदाय के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामला सामने आया था। केस दर्ज कर लिया गया है।
-- -- -- -