{"_id":"69d80f4fa7ba69d02e036283","slug":"fight-over-buying-vegetables-in-mandi-samiti-report-filed-against-three-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-161183-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: मंडी समिति में सब्जी खरीदने को लेकर मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: मंडी समिति में सब्जी खरीदने को लेकर मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
नौगावां सादात। गुलड़िया रोड स्थित मंडी समिति में सब्जी खरीदने के लिए हुए विवाद में सब्जी खरीदने वाले युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मुनीमपुर निवासी देवराज पेशे से सब्जी विक्रेता है। वह बुधवार सुबह मंडी समिति में सब्जी खरीदने गया था। पीड़ित देवराज के अनुसार वह एक आढ़ती से सब्जियों का सौदा तय कर लिया था। इसी दौरान अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के गांव रफातपुरा निवासी रनजीत, नवनीत और अरुण भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने पहले से खरीदी गई सब्जी को अपना बताते हुए विवाद शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। जब देवराज ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूसों से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में नौगावां सादात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद