फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fight for the chair, acting principal is not handing over the charge

Amroha News: कुर्सी पर घमासान, कार्यवाहक प्रधानाचार्य नहीं दे रहे चार्ज

Sat, 26 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 26 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Fight for the chair, acting principal is not handing over the charge
बछरायूं (अमरोहा)। राजकीय इंद्रावती कन्या इंटर कॉलेज में पूर्णकालिक प्रधानाचार्य की नियुक्ति के बाद भी कार्यवाहक प्रधानाचार्य चार्ज छोड़ने को तैयार नहीं है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पास कस्बे के ही राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य का पूर्णकालिक और बुढ़नंपर स्थित राजकीय हाईस्कूल का भी अतिरिक्त चार्ज है। संयुक्त शिक्षा निदेशक के आदेश की आड़ में जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश को हवा में उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


बछरायूं के मोहल्ला पीरजादगान स्थित राजकीय हाईस्कूल में धर्म सिंह प्रधानाचार्य के पद पर तैनात है। इनके पास कस्बे में ही स्थित राजकीय इंद्रावती कन्या इंटर कॉलेज और बुढ़नपुर स्थित राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य का अतिरिक्त प्रभार है। तीन चार्ज होने के कारण धर्म सिंह अपने पद से न्याय नहीं कर पा रहे थे। इस संबंध में कस्बे के भाजपा नेताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक से पूर्णकालिक प्रधानाचार्य की तैनाती की मांग की थी।
विज्ञापन


करीब तीन सप्ताह पहले जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय इंद्रावती कन्या इंटर कॉलेज में प्रतिभा सेठी की प्रधानाचार्या के रूप में नियुक्ति कर दी। पूर्णकालिक प्रधानाचार्या की नियुक्ति के बाद भी धर्म सिंह चार्ज छोड़ने को तैयार नहीं हैं। प्रतिभा सेठी ने बताया कि वह धर्म सिंह से चार्ज देने के लिए कई बार अनुरोध कर चुकी हैं लेकिन वह संयुक्त शिक्षा निदेशक के आदेश के बाद ही चार्ज छोड़ने की बात कह रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया जा चुका है। कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि डीआईओएस के आदेशों को भी हवा में उड़ाने वाले प्रधानाचार्य को एक राजनेता का संरक्षण प्राप्त है। दूसरी ओर धर्म सिंह का कहना है कि उनको संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहां से आदेश मिलने पर चार्ज छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- जिन राजकीय स्कूल व कॉलेजों में पूर्णकालिक प्रधानाचार्य नहीं थे। वहां प्रधानाचार्य की तैनाती दी गई है। प्रतिभा सेठी की तैनाती भी इसी क्रम में की गई है। शीघ्र ही उनको चार्ज दिलाया जाएगा। -प्रवेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed