{"_id":"67e852325e9aa4d2aa0afff2","slug":"fight-for-seats-in-trains-passengers-upset-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-137023-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी, यात्री परेशान
Sun, 30 Mar 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। होली बीतने के बाद अब ईद पर ट्रेनों में सीट के लिए लोग परेशान हो रहे हैं अधिक भीड़ होने के कारण यात्री ट्रेन की दरवाजों पर लटककर सफर कर रहे हैं। वहीं ट्रेनों में सौ से अधिक की सीट वेटिंग में हैं। जिससे यात्रियों को सीट के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
होली के त्योहार को बीते दो हफ्ते भी नहीं हुए हैं और एक बार फिर ट्रेनों में सीट के लिए मारामारी हो रही है। 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा सकता है। त्योहार मनाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग घरों को लौटने लगे हैं। इस कारण जिले से होकर महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट सौ के ऊपर पहुंच गई है। लोगों को आरक्षित टिकट के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बता दें कि अमरोहा स्टेशन पर कई लंबे रूटों की ट्रेन का ठहराव होता है, जिसके कारण नजदीकी क्षेत्र गढ़मुक्तेश्वर, ब्रजघाट, बहादुरगढ़, सिंभावली की ओर से आने वाले यात्री इसी स्टेशन से होकर ट्रेन में बैठते हैं, लेकिन अधिक भीड़ होने के कारण लोगों को स्लीपर बोगी में सीट वेटिंग में मिल रही है, जिसके कारण जनरल बोगियों में बैठकर सफर करना पड़ रहा है।
स्टेशन अधीक्षक राम प्रसाद मीना ने बताया कि विशेष पर्व को लेकर ट्रेनों में वेटिंग हो जाती है, जिसके कारण सीट की परेशानी होती है। ईद के बाद वेटिंग की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
-- -