फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Fever patients are increasing with the change in weather

Amroha News: मौसम में परिवर्तन के साथ बढ़ रहे हैं बुखार के रोगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Fever patients are increasing with the change in weather
मंडी धनौरा। मौसम में परिवर्तन के साथ बुखार का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। सरकारी व निजी चिकित्सकों के यहां बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। शनिवार को सरकारी अस्पताल में 450 से अधिक रोगियों का उपचार किया गया। इनमें से 40 प्रतिशत रोगी वायरल फीवर के थे।
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन व बारिश की वजह से वायरल फीवर का प्रकोप शुरू हो गया है। निजी व सरकारी अस्पतालों में बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। दो साल पहले डेंगू व वायरल फीवर का जबर्दस्त प्रकोप हुआ था। सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र के अधीक्षक डॉ. राहुल कुमार ने बताया कि इन दिनों वायरल फीवर के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। उनका कहना था कि अस्पताल में बुखार की पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बीमार होने पर अपना इलाज सरकारी अस्पताल में ही कराएं। उन्होंने मच्छरों को पनपने नहीं देने के उपाय करने को कहा है। वही निजी चिकित्सकों के यहां भी वायरल बुखार के रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed