फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers will besiege 20 to pay for the last crushing season

बीते पेराई सत्र के भुगतान के लिए 20 को घेराव करेंगे किसान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:27 AM IST
सार

बीते पेराई सत्र के भुगतान के लिए 20 को घेराव करेंगे किसान मंडी धनौरा\/बछरायूं (अमरोहा)।पंचायत में मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Farmers will besiege 20 to pay for the last crushing season

विस्तार

बीते पेराई सत्र के भुगतान के लिए 20 को घेराव करेंगे किसान
विज्ञापन

मंडी धनौरा/बछरायूं (अमरोहा)। भारतीय किसान यूनियन असली गुट ने चेतावनी दी है कि यदि 19 सितंबर तक वेव इंडस्ट्रीज द्वारा बीते पेराई सत्र का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया जाता है तो 20 को समिति कार्यालय का घेराव किया जाएगा। भाकियू ने लंपी बीमारी के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर पशुओं का टीकाकरण कराए जाने की मांग भी की है।

भाकियू असली गुट की एक पंचायत बछरायूं के मोहल्ला चौधरियान में आयोजित की गई। पंचायत में मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे चेकिंग के नाम पर किसानों के शोषण से बाज आएं और लंबित शिकायतों का तत्काल समाधान करें। पंचायत में चेतावनी दी गई कि यदि चीनी मिल ने बीते पेराई सत्र का सारा भुगतान नहीं किया तो 20 को गन्ना समिति का घेराव किया जाएगा। गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए जाने की मांग भी की गई। इस मौके पर नरेश कुमार, कलुवा खां, महावीर सिंह, जसपाल सिंह, वकील अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed