फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers roared by parking highway tractors

Amroha News: हाईवे ट्रैक्टर खड़े कर किसानों ने भरी हुंकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Farmers roared by parking highway tractors
अमरोहा/रजबपुर। शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को भाकियू टिकैत ने यगबगड़ी गांव के सामने नेशनल हाईवे की एक लेन पर ट्रैक्टरों को खड़ा कर जाम लगाकर हुंकार भरी। उन्होंने मुरादाबाद से दिल्ली वाली लेन पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक आंदोलन जारी रखा। उधर, मंडी धनौरा क्षेत्र में फतेपुर में किसान भवन के सामने गजरौला मार्ग पर जाम लगाया। दोनों जगह पुलिस अलर्ट रही और वाहनों को तय रूटों से गुजरा गया।
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार दोपहर 12 बजे भाकियू टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह एवं जिला अध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में किसान 40 ट्रैक्टरों के साथ नेशनल हाईवे पर यगबगड़ी गांव के पास पहुंचे। किसानों ने मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन पर ट्रैक्टर खड़े करते हुए धरना शुरू कर दिया। किसानों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून समेत कई मांगें लगातार उठाईं जा रही हैं, लेकिन सरकार अनसुना कर रही है। कहा कि लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परिजनों को अभी तक मुआवजा व नौकरी नहीं मिली है। सरकार का यह वादा झूठा साबित हो रहा है। किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों को भी वापस नहीं लिया जा रहा है। शाम चार बजे तक किसान हाईवे पर डटे रहे। बाद में उन्होंने अपना धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान मोहन बेनीवाल, धर्मेंद्र चौधरी, राजेंद्र सिंह, मुकेश चौधरी, टीटू त्यागी, नरेंद्र सिंह, सुधाकर सिंह, शीशपाल सिंह, कुलदीप चहल, सुरेंद्र सिंह, भयंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
सीओ ने पुलिस बल के साथ जमाया डेरा
रजबपुर। किसानों के आंदोलन को देखते हुए सीओ अरुण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर डटे रहे। हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को वन वे कर गुजारा गया। रजबपुर के पास हाईवे पर बैरियर लगाकर वाहनों को एक लेन से गुजरा गया। इसके अलावा हाईवे को जोड़ने वाले अन्य रूटाें से भी वाहनों को गुजारा गया। जिससे हाइवे पर जाम की स्थिति नहीं बनी। शाम चार बजे किसानों का आंदोलन खत्म होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
भाकियू नेताओं ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल



मंडी धनौरा/बछरायूं। संयुक्त मोर्चा के आंदोलन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसान भवन के पास गजरौला मार्ग पर ट्रैक्टर परेड की। किसानों ने अपने ट्रैक्टर किसान भवन के बाहर खड़े कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान आंदोलन के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल किसान भवन के बाहर मौजूद था। भाकियू कार्यकर्ता सोमवार की दोपहर अपने ट्रैक्टर लेकर किसान भवन पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने गजरौला मार्ग पर दिल्ली की ओर अपने ट्रैक्टर खड़े कर दिए। एक साइड वाहनों की आवाजाही के लिए खुली रखी गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि सरकार खेती व किसानों को बर्बाद करना चाहती है। खेती पहले ही घाटे का सौदा बन चुकी है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग की। सीओ श्वेताभ भास्कर व एसडीएम चंद्रकांता मौके पर डटे रहे। इस मौके पर अशोक प्रधान, सुभाष चीमा, वचन सिंह, लवेंद्र भाटी, मुन्नू गुर्जर, सौवीर सिंह, जमील अहमद, बोबी चाहल आदि मौजूद थे।

------

पूरी तैयारी के साथ आए थे किसान

मंडी धनौरा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर किसान भवन पर एकत्र हुए किसान पूरी तैयारी के साथ आए थे। किसान अपने साथ खाने पीने का सामान भी लेकर आए थे। प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह ने बताया कि रास्ते में प्रशासन द्वारा खड़ी करने वाली बाधाओं को दूर करने के इंतजाम किए गए हैं। जेसीबी मशीन, लोडर व अल्टीनेटर भी किसान अपने साथ लेकर आए हैं। सिसौली से आदेश मिलते ही किसान दिल्ली की ओर कूच कर जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांगें पूरी करनी ही होंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed