फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers furious over problems, jammed in front of collectorate

समस्याओं को लेकर भड़के किसान, कलक्ट्रेट के सामने लगाया जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers furious over problems, jammed in front of collectorate
Farmers furious over problems, jammed in front of collectorate - फोटो : JPNAGAR
किसान समस्याओं के विरोध में भाकियू शंकर के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट के सामने अमरोहा-जोया मार्ग जाम कर दिया। करीब पांच मिनट तक सड़क पर किसानों का कब्जा रहा। इस दौरान एसडीएम और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बाद में किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन शंकर का शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। किसानों ने ये भी शर्त रखी थी कि यदि अधिकारी किसानों के बीच नहीं पहुंचे तो सड़क जाम की जाएगी। तय कार्यक्रम के तहत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां संगठन के पदाधिकारियों के बीच किसान समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। बुलावे के बाद भी अधिकारी किसानों के बीच नहीं पहुंचे। करीब दो बजे किसानों का गुस्सा भड़क गया और कलक्ट्रेट के सामने अमरोहा-जोया मार्ग जाम कर सड़क पर बैठ गए। एसडीएम सुधीर कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान एसडीएम और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। करीब पांच मिनट तब किसान सड़क पर बैठे रहे। एसडीएम ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया तो किसान कलक्ट्रेट लौट आए। यहां अधिकारियों के बीच साथ वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जल्द ही समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, ओमपाल सिंह, उदयवीर सिंह, धीरज सिंह, सत्यवीर सिंह, पूनम चौधरी, संगीता रानी, विजय पाल सिंह, रामपाल सिंह, राजवीर सिंह, हरपाल सिंह, शेर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों की ये थीं मांग
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि वर्तमान पेराई सत्र को शुरू हुए लगभग डेढ़ माह हो चुका है। लेकिन सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। तत्काल 450 रुपये प्रति क्विंटल का रेट घोषित किया जाए। अमरोहा वेब शुगर मिल को चालू करवाया जाए। नंगलिया अस्दुल्ला केंद्र पर गन्ने की तौल नहीं हुई है। जिससे किसानों में रोष है। तत्काल गन्ना क्रय केंद्र को चालू कराया जाए। अमरोहा के स्वास्थ्य विभाग में 2013 से गाड़ी के संचालनों में 66 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। संबंधित पर कार्रवाई करते हुए रकम की वसूली की जाए। रवी फसल की बुवाई शुरू हो चुकी है लेकिन एनपीके और डीएपी खाद की भारी कमी है। इसलिए खाद उपलब्ध कराया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से वंचित किसानों को राशि दिलवाई जाए। साथ ही सम्मान निधि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रति वर्ष किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed