फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers' demand is justified, solution should be found: Jayant

किसानों की मांग जायज, हल निकलना चाहिए : जयंत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Farmers' demand is justified, solution should be found: Jayant
अमरोहा। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों की मांग जायज है, उसका हल निकाला जाना चाहिए। वहीं, भाजपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इसे लेकर पता चल जाएगा। वह करीब ढाई महीने पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हाकमपुर ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह पौने ग्यारह बजे जयंत चौधरी हाकमपुर पहुंचे। यहां हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मुलाकात की। उसके बाद मीडिया से से वार्ता की। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही इसके बारे में सभी को जानकारी हो जाएगी। किसान आंदोलन को लेकर कहा की उम्मीद है कि इसका जल्द ही कोई हल निकलेगा। दोनों तरफ से धैर्य की आवश्यकता है। कतई भी कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए। किसानों की बाताें पर विचार कर उसे माना जाना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व राज्यपाल जम्मू कश्मीर सत्यपाल मलिक के यहां पर सीबीआई के छापे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर मुझे कुछ नहीं कहना है। इस मामले में उन्होंने खुद ही कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो मैं क्या दूंगा। कांग्रेस और सपा के गठबंधन पर जयंत चौधरी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इससे पहले जयंत चौधरी पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी रामवीर सिंह के आवास पर रुके थे। इस दौरान उन्होंने 24 दिसंबर की सड़क हादसे में जान लगाने वाले हेमपुर के प्रधान विशाल, राजन, मनोज के परिजनों से मुलाकात की और ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वह पपसरा के रहने वाले सपा नेता सुरजीत सिंह के आवास पर भी पहुंचे। कुछ दिन पहले सुरजीत सिंह की माता का निधन हो गया था। जयंत चौधरी ने उनसे मुलाकात की और सांत्वना दी। इस दौरान राजोद जिला अध्यक्ष मनवीर चिकारा, उम्मेद सिंह, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, संभल जिलाध्यक्ष कैसर अब्बास, पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सचिन चौधरी, जनमसिंह, रामवीर सिंह, नरेश सिंह, मदनपाल सिंह, जयपाल सिंह, पप्पू प्रधान, करमवीर, आदि मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed