फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmer's body found on a cot, murder suspected

Amroha News: चारपाई पर मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found on a cot, murder suspected
हसनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में 60 वर्षीय किसान कन्हैया उर्फ कालिया का शव चारपाई पर मिला। वह अपने घेर पर सो रहा था। छोटे भाई ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सिरसा गुर्जर में कन्हैया उर्फ कालिया रहते थे। कुछ समय पूर्व बीमारी के चलते उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। जबकि उनके कोई संतान भी नहीं थी। गांव के बाहरी छोर पर घेर बना हुआ है। जिसमें बने एक कमरे में कन्हैया अकेले रहते थे। यहां पर वह खेतीबाड़ी के साथ पशु पालन भी करते थे। रोजाना की तरह वह शनिवार की रात को अपने घेर में पड़ी चारपाई पर सो रहे थे। सोमवार की सुबह को जब सो कर नहीं उठे तो छोटा भाई सल्लू वहां पहुंचा। देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े थे।
विज्ञापन

सल्लू ने उनकी गर्दन पर निशान होने की बात कही और हत्या की आशंका जताई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed