फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Farmers are angry and protesting when electricity officials do not arrive on time

Amroha News: बिजली अधिकारियों के समय पर न पहुंचने पर किसानों में आक्रोश, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers are angry and protesting when electricity officials do not arrive on time
अमरोहा। कलक्ट्रेट में शुक्रवार भारतीय किसान यूनियन चौहान की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें किसानों गन्ने की 5009 को अगेती प्रजाति में खरीदे जाने समेत कई मांगों को रखा। बैठक में बिजली अधिकारियों के समय पर न पहुंचने पर आक्रोशित किसान सड़क पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। वहीं, कुछ देर बाद में बिजली अधिकारियों के पहुंचने पर किसानों ने उन पर अपना गुस्सा निकाला।
विज्ञापन

भाकियू चौहान की बैठक में बिजली, गन्ना और छुट्टा पशुओं को संरक्षण दिए जाने के मुद्दे छाए रहे। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी उम्मेद सिंह ने कहा कि किसानों को उनके खुद के काम के लिए मिट्टी उठाने पर भी परेशान किया जाता है। उन्होंने मांग की कि अपने काम के लिए मिट्टी उठाने पर किसानों को परेशान न किया जाए। साथ ही 5009 गन्ना प्रजाति को गन्ना विभाग की ओर से सामान्य प्रजाति में शामिल किया जा रहा है, जो गलत हैं। उन्होंने इस प्रजाति को अगेती में शामिल किए जाने और चीनी मिलों को 25 अक्तूबर तक चलाए जाने की मांग रखी।
विज्ञापन

बिजली के मीटरों को ध्यान में रखते हुए सही बिल निकाले जाने, सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को गोशालाओं में संरक्षित किए जाने, एनपीके, डीएपी व यूरिया के साथ अन्य कीटनाशक का देना बंद करने की मांग रखी गई। किसानों की ई-केवाइसी होने के बाद भी सम्मान निधि की राशि न पहुंचने पर इसे ठीक कराने की भी मांग भी रखी गई। बैठक में बिजली अधिकारियों के समय पर न पहुंचने के कारण किसानों आक्रोशित हो गए। गुस्साए किसान कलक्ट्रेट से उठकर जोया मार्ग पर पहुंच गए। थोड़े समय बाद बिजली अधिकारियों के पहुंचने की सूचना पर किसानों ने बिजली अधिकारियों पर जमकर भड़ास निकाली। बिजली अधिकारियों के सामने किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा। जिसमें उन्होंने जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, महीपाल सिंह सैनी, आदेश कुमार, रोहताश सिंह, हाजी मुस्तकीम, बीना देवी, हेमेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article