{"_id":"5d30b50d8ebc3e6ca92170d0","slug":"farmer-shoot-by-unknown-crimnals-jpnagar-news-mbd3154840114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
बुरावली (अमरोहा)। खेत पर सिंचाई कर रहे किसान के बेटे से बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाश किसान के बेटे के साथ मारपीट करने लगे। बेटे को पिटता देख किसान भी बदमाशों से भिड़ गया। बदमाशों ने हेलमेट से वारकर किसान को घायल कर दिया। भागते समय किसान को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना आदमपुर थाना के गांव बुरावली की है। यहीं के रहने वाले जय सिंह (50) पेशे से किसान थे। बुधवार की रात वह अपने बड़े बेटे सुमित के साथ खेत पर ट्यूबवेल चलाने के लिए गए थे। रात करीब 11 बजे जय सिंह गांव के ही अनुज के ट्यूबवेल से अपने धान की सिंचाई कर रहे थे। बेटा सुमित सड़क किनारे बैठकर मोबाइल पर फिल्म देख रहा था। तभी उझारी की दिशा से बाइक सवार तीन बदमाश वहां आ धमके। बदमाशों ने सुमित से मोबाइल लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। बेटे की पिटाई होती देख जय सिंह खेत से दौड़कर सड़क पर पहुंच गए। तभी बदमाशों ने जय सिंह को पहले हेलमेट से पीटा और फिर गोली मारकर फरार हो गए। सुमित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान जय सिंह को हसनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गच गया। घटनास्थल पर जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि बेटे सुमित की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।