{"_id":"62926ba0d8158c451e5653fa","slug":"farmer-returning-home-from-farm-dies-in-road-accident-jpnagar-news-mbd42960784","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खेत से घर लौट रहे बाइक सवार किसान की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
ये हादसा नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के हादीपुर कलां गांव के अड्डे पर हुई। यहां पर दीवान सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा दिनेश (40) पेशे के किसान है। उसके परिवार में पत्नी बबीता के अलावा दो बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे दिनेश खेत से घर लौट रहे थे। इस दौरान वह बाइक पर सवार थे। जैसे ही दिनेश गांव अड्डे के पास पहुंचे, तभी वह बाइक सड़क किनारे खड़ी करके किसी से बात कर रहे थे। तभी अमरोहा की दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने दिनेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द की आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
े