{"_id":"625879c07ea0cc0b3d492c66","slug":"farmer-looted-hasanpur-news-mbd424783344","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना डालने जा रहे किसान से नकदी एवं मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना डालने जा रहे किसान से नकदी एवं मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना डालने जा रहे किसान से नकदी एवं मोबाइल लूटा
-दि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना लेकर जा रहा था किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
हसनपुर। चीनी मिल पर गन्ना डालने जा रहे किसान से बदमाशों ने नकदी एवं मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
बताते हैं कि रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव शेरगढ़ निवासी किसान अनूप सिंह बुधवार की रात को ट्रैक्टर टिपलर से गन्ना लेकर दि किसान सहकारी चीनी मिल कालाखेड़ा जा रहा था। अब्दुल्ला कालोनी के नजदीक दो बदमाशों ट्रैक्टर को हाथ देकर रूकवा लिया। इस दौरान मारपीट शुरू कर दी। किसान ने बताया कि मोबाइल व जेब में रखी ग्यारह हजार की नकदी लूट ली गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। घटना को लेकर किसानो में रोष व्याप्त है। उधर, नगर के मोहल्ला हिरन वाला निवासी शबाना बृहस्पतिवार को नगर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गई थी। बताते है कि भीड़ वाली जगह पर चोरों ने बैग में ब्लेड मारकर बैग से पांच हजार की नकदी एवं एक मोबाइल चोरी कर लिया। कुछ देर बाद महिला ने बैग कटा देखा तो होश उड़ गए। उसने शोर मचाया। लोगों ने चोर को तलाश किया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।