फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer fell down from roof

तेंदुए की दहशत में छत से गिरकर किसान की मौत

Thu, 02 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 02 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
farmer fell down from roof
हसनपुर ढबारसी क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर में तेंदुए की दहशत में छत से गिरकर किसान की मौत के बाद गमजदा परिजन। - फोटो : amar ujala
आबादी वाले क्षेत्रों में तेंदुए की चहलकदमी बनी हुई है। इससे ग्रामीण खौफजदा हैं, उनकी रातों की नींद छिन गई है। लेकिन वन महकमे के अफसर बेफिक्र हैं। अब मंगलवार आधी रात को भीमा सुल्तानपुर में तेंदुआ आ धमका। इसको लेकर गांव में जाग हो गई और शोरगुल हुआ तो दहशत में छत पर सो रहा ग्रामीण छत से गिर गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। इधर, सुबह फिर तेंदुआ खेतों में दिखाई दिया, मगर शाम तक वन विभाग का कोई अफसर गांव में नहीं पहुंचा था। इससे लोगों में नाराजगी है। 
विज्ञापन


आदमपुर थाना क्षेत्र के भीमा सुल्तानपुर गांव में रहने वाला गंगासरन (45) पुत्र शेर सिंह मंगलवार रात छत पर सो रहा था। आधी रात के बाद गांव में तेंदुआ आ गया। इसने गांव के एक कुत्ते को दबोच लिया। कुत्ते का शोर सुनकर गांव के मनोहर, हरिराम, किशन पाल, खड़ग सिंह आदि जाग गए।
विज्ञापन


इनके शोर मचाने पर तेंदुआ कुत्ते को छोड़कर खेतों में ओझल हो गया। इधर, शोर शराबा सुनकर छत पर सो रहे गंगासरन की भी आंख खुल गईं। तेंदुए की दहशत में वह छत से नीचे गिर गए। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजन उपचार के लिए लेकर दौड़े और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव को घर लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर बुधवार सुबह पूरा गांव गंगासरन के घर इकट्ठा था। इसी दौरान गांव के निकट खेतों में फिर तेंदुआ टहलता दिखाई दिया। लाठी डंडों से लैस ग्रामीणों ने तेंदुआ का पीछा किया तो वह मक्का के खेत में छिप गया। सूचना पाकर थाना पुलिस गांव में पहुंची। तेंदुए के बारे में गांव के लोगों से पूछताछ की, लेकिन वन विभाग से शाम तक कोई नहीं गया। जिससे ग्रामीणों में रोष था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed