फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   farmer dies of fever, 100 sick

Amroha News: बुखार से किसान की मौत, 100 बीमार

Sun, 05 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 05 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
farmer dies of fever, 100 sick
हसनपुर के नूरपुर खुर्द में बुखार से पीड़ित युवक। स्रोत ग्रामीण
हसनपुर (अमरोहा)। गांव नूरपुर खुर्द निवासी किसान मोहनलाल (55) की में बुखार से मौत हो गई। उन्हें चार दिन से बुखार आ रहा था और मेरठ में उपचार चल रहा था। बुखार से किसान की मौत के बाद गांव में दशहत है। बताते हैं कि गांव में 100 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। गांव में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नूरपुर खुर्द में किसान मोहनलाल का परिवार रहता है। मोहनलाल को चार दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने शुरू में तो पास के ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उपचार के लिए मेरठ ले गए। जहां शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे एवं तीन बेटी छोड़ी हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बुखार से गांव में 100 से अधिक बीमार हैं। जिनके अलग-अलग निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों का कहना हैं कि गांव में सफाई व्यवस्था बहुत खराब है। गंदगी पसरी होने से मच्छरों का आतंक है। जिसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। हर घर से कोई ना कोई बुखार से पीड़ित है। जबकि ऐसे भी कई घर हैं। जिनमें तीन या चार सदस्य या पूरा घर ही बुखार की मार झेल रहा है। अधिकांश बीमार निजी अस्पतालों का सहारा ले रहे हैं, तो कुछ ग्रामीण झोलाछाप के यहां अपना उपचार करा रहे हैं। जबकि कुछ ग्रामीणों के घर में ही उपचार कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने गांव में सफाई कराने एवं कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की है।

हसनपुर के नूरपुर खुर्द में बुखार से पीड़ित युवक। स्रोत ग्रामीण

हसनपुर के नूरपुर खुर्द में बुखार से पीड़ित युवक। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed