{"_id":"6580aa41748abcc23d0bf707","slug":"factory-worker-commits-suicide-by-hanging-due-to-dispute-with-wife-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-10568-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पत्नी से विवाद के चलते फैक्टरीकर्मी ने फंदे पर लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पत्नी से विवाद के चलते फैक्टरीकर्मी ने फंदे पर लटककर दी जान
विज्ञापन
गजरौला। पत्नी से विवाद के चलते फैक्टरी कर्मी युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारा। सूचना पर आए मृतक के परिजनों ने उसकी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया।
संभल जिले के एचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के सेवड़ा जसरथ नगला गांव निवासी विजयपाल सिंह का बेटा कपिल कुमार (30) पत्नी किरन और दो बच्चों के साथ खाद गुर्जर रोड किनारे स्थित मकान में किराए पर रहता था। मकान वारसाबाद गांव निवासी मास्टर वीर सिंह का है। कपिल हाईवे किनारे एक धागे की फैक्टरी में काम करता था। कपिल की पत्नी किरन के मुताबिक रविवार को एक महिला से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद कपिल ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया। रात में सभी मकान में सो गए। सोमवार की सुबह पांच बजे उसकी आंख खुली तो पति का शव कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ था। पति के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था। उसके विलाप करने पर पड़ोसी किराएदार जाग गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। उधर कपिल की मौत की जानकारी पाकर उसके भाई, पिता और अन्य परिजन भी पहुंच गए। उन्होंने कपिल की खुदकुशी के लिए उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराया। उस पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से उसने कपिल को कभी चैन से नहीं बैठने दिया।
सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके चलते युवक ने फंदे पर झूल कर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
-- -- --