फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Factory employee dies, brother -in -law injured

Amroha News: हादसे में बदायूं के फैक्टरी कर्मचारी की मौत, साढ़ू घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Factory employee dies, brother -in -law injured
गजरौला(अमरोहा)। हाईवे पर हादसे में बाइक सवार बदायूं निवासी सचिन (35) की मौत हो गई। जबकि उनका साढ़ू घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस में जांच पड़ताल की। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक सचिन बदायूं जनपद के सखानू गांव के रहने वाले स्वास्थ्य कर्मी ऋषिपाल सिंह के बेटे थे। सचिन के परिवार में पत्नी छाया के अलावा चार बच्चे हैं। नौ भाई-बहनों में सबसे बड़े सचिन दिल्ली के ओखला स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। मंगलवार को बरेली में सचिन के पिता ऋषिपाल सिंह का ऑपरेशन होना था। इसलिए सचिन सोमवार की रात दिल्ली से घर लौट रहे थे, इस दौरान उनके साथ फर्रुखाबाद के रहने वाले उनके साथ साढ़ू मनवीर भी थे। जैसे ही उनकी बाइक गजरौला थानाक्षेत्र स्थित हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची। तभी अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। आरोपी चालक वाहन को लेकर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सचिन और उसके साढ़ू मनवीर को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान कराई जा रही है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed