फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Expressed displeasure over the decreasing number of deliveries in government hospital

Amroha News: सरकारी अस्पताल में डिलीवरी की घटती संख्या पर जताई नाराजगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over the decreasing number of deliveries in government hospital
अमरोहा। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार की सुबह मंडी धनौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में रोगियों की घटती संख्या व प्रसव की कम संख्या पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। डीएम ने ग्राम कंजरबसेड़ा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

डीएम शनिवार की सुबह 11 बजे सरकारी अस्पताल पहुंच गईं। उन्होंने पुरुष व महिला वार्ड का निरीक्षण किया। महिला वार्ड में भर्ती महिलाओं से नाश्ते व भोजन की जानकारी की। निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी की कम संख्या पर जिलाधिकारी ने अधीक्षक से नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्होंने आशा वर्कर्स को इस संबंध में हिदायत देने के लिए कहा। एमसीडी कक्ष में खराब पड़े हेल्थ एटीएम को तत्काल ठीक कराने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान ओपीडी की कम संख्या पर डीएम ने अधीक्षक को निर्देश दिए कि डाॅक्टर्स समय पर बैठकर रोगियों को देखें और रोगियों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगले निरीक्षण के दौरान सुधार नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पैथोलॉजी लैब में टीबी की कम जांच पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिक सैंपल लेने के लिए कहा। उन्होंने अधीक्षक को एएनएम, सीएचओ व आशा वर्कर्स की नियमित माॅनीटरिंग करने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्राम कंजरबसेड़ा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण भी किया। मौके पर मौजूद सीएमओ को निर्देश दिए कि इन केंद्रों को सक्रिय रखा जाए। इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह व अन्य चिकित्सक माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed