फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Expired Food Products Worth Seven Lakhs Discovered

Amroha News: सात लाख का निकला एक्सपायरी खाद्य पदार्थ

Sat, 25 Apr 2026 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 25 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Expired Food Products Worth Seven Lakhs Discovered
अमरोहा। ढकिया चमन में खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कर जो एक्सपायरी खाद्य पदार्थ पकड़ा उसकी कीमत करीब 7.32 लाख रुपये निकली। सामान सहित गोदाम को सील कर दिया गया है। खाद्य पदार्थ मालिक को नोटिस भेजकर बिल मांगे जा रहे है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई में मिठाई, नमकीन और अन्य पैकेटबंद उत्पाद बड़ी मात्रा में मिले। जांच में सामने आया कि एक्सपायरी सामान को दोबारा पैक कर ग्रामीण बाजारों में बेचा जा रहा था। यह सामग्री मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, बदायूं और रामपुर के साप्ताहिक बाजारों में सप्लाई की जाती थी। सीज सामान में करीब 10 हजार पैकेट चिप्स, 200 पेटी नूडल्स, 1200 पैकेट मूंगफली नमकीन, 400 पैकेट काजू बर्फी, 2500 पैकेट मूंगदाल नमकीन, 400 पैकेट रस्क और करीब 100 किलो खुला नमकीन शामिल है। कुछ उत्पाद नवंबर 2025 तक एक्सपायर हो चुके थे।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों के मालिक कलीम को नोटिस जारी कर बिल मांगे गए हैं, ताकि खरीद के स्रोत की जांच की जा सके। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वाद दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed