फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Engine mechanic and farmer die of heart attack

Amroha News: हार्ट अटैक से इंजन मिस्त्री और किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Engine mechanic and farmer die of heart attack
डिडौली (अमरोहा)। घर में सोते समय डिडौली निवासी इंजन मिस्त्री विष्णु सागर (42) और नसीरपुर निवासी किसान इकराम (55) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने भी दोनों की मौत का कारण हार्ट अटैक माना है।
विज्ञापन

मृतक विष्णु सागर डिडौली गांव के रहने वाले थे। उनकी पत्नी सावित्री की चार साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक विष्णु सागर इंजन के मिस्त्री थे और ग्रामीणों के बुलाने पर उनके घर जाकर इंजन की मरम्मत करते थे।
विज्ञापन

पत्नी सावित्री की मौत के बाद तीन बेटियों की देखभाल विष्णु सागर ही करते थे। रोजाना की तरह विष्णु सागर घर में सो रहे थे। रात को करीब दो बजे अचानक उनके सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने यह बात अपनी बेटियों को बताई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोग विष्णु सागर को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक की दूसरी घटना नसीरपुर गांव में हुई। यहां पर जबर सिंह का परिवार रहता है। उनके चार बेटे हैं। दूसरे नंबर के अविवाहित इकराम अपने सबसे छोटे भाई ऋषिपाल के साथ रहते थे।
परिजनों के मुताबिक बुधवार की दोपहर इकराम खेत पर गए थे। शाम को करीब पांच बजे वापस लौटे तो उन्होंने सीने में दर्द होने की बात बताई। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

डॉक्टरों ने इकराम की मौत का कारण भी हार्ट अटैक बताया है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने हार्टअटैक की दोनों घटनाओं की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed