{"_id":"5f5d11ad8ebc3e6a4c54d0b3","slug":"encounter-gajraula-news-mbd36242626","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर पकड़ा 25 हजार का इनामी, सिपाही भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली मारकर पकड़ा 25 हजार का इनामी, सिपाही भी घायल
विज्ञापन
अमरोहा के गजरौला सीएचसी में पुलिस की गोली से घायल 25 हजार के इनामी बदमाश हेमराज से जानकारी करते एसप
- फोटो : GAJRAULA
गजरौला (अमरोहा)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगी। जबकि बदमाशों की एक गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पकडे़े गए बदमाश की पहचान संभल निवासी 25 हजार के इनामी हेमराज के रूप मेें हुई। वह 11 अगस्त को अमरोहा देहात थाना क्षेत्र में एक बंगाली चिकित्सक के अपहरण के मामले में वांछित चल रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा भी मौके पर पहुंच गए और जानकारी ली।
शुक्रवार की रात को पुलिस कुमराला पुलिस चौकी के सामने वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा के मुताबिक चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने लगभग डेढ़ बजे गजरौला की दिशा से आ रही बगैर नंबर की बाइक पर दो युवकों को आता देख रुकने का इशारा किया। दोनों रुके बगैर फायरिंग करते हुए तिगरी की दिशा में फरार हो गए। पुलिस ने पीछा किया। बदमाश शहबाजपुर डोर मार्ग पर बसैली रेलवे फाटक के पास बाइक सड़क पर छोड़ ईख में गुम हो गए। यहां कांबिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। बदमाशों की गोली लगने से हमराह सिपाही राजीव मलिक भी घायल हो गया। पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर पहुंची। एसपी डा. विपिन ताडा और एएसपी अजयप्रताप सिंह के साथ ही सीओ सत्येंद्र सिंह रात में ही मौके पर आ पहुंचे। इंस्पेक्टर के मुताबिक बदमाश की पहचान हेमराज उर्फ राजेश पुत्र जगराम निवासी गांव पैतियामाफी थाना असमोली जिला संभल के रूप में हुई। मौके से पुलिस को एक तमंचा और कारतूस के साथ ही खाली खोखे भी बरामद हुए।
11 अगस्त को थाना अमरोहा देहात के कैलसा बार्डर में बंगाली चिकित्सक के अपहरण की वारदात का मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामी हेमराज तभी से वांछित चल रहा था। गजरौला में पुलिस से हुई मुठभेड़ में हेमराज के साथ ही थाने का सिपाही राजीव मलिक भी घायल हुआ है। हेमराज ने गुरुग्राम (हरियाणा) निवासी अपने फरार साथी का नाम बता दिया है। उसकी तलाश तेजी से करवाई जा रही है।
विज्ञापन
डा.विपिन ताडा, एसपी