फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Emphasis was laid on tax collection in the meeting of the municipality

Amroha News: पालिका की बैठक में करों की वसूली पर दिया जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Emphasis was laid on tax collection in the meeting of the municipality
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में पालिका के करों की वसूली सख्ती से किए जाने पर जोर दिया गया। सदस्यों का कहना था कि करों की वसूली कम होने की वजह से सरकार से पालिका को विकास कार्यों के लिए धनराशि कम दी गई है। बैठक में सरकारी भूमि पर निजी लोगों द्वारा की जा रही अवैध वसूली को तत्काल प्रभाव से बंद कराने की मांग की गई। ईओ ने प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पालिका की बोर्ड बैठक बृहस्पतिवार दोपहर आयोजित की गई। जिसमें पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने सभासदों से अपील की कि वे अपने-अपने वार्ड में पालिका के करों की वसूली में सहयोग करें। उन्होंने जानकारी दी कि वसूली कम होने के कारण पालिका को विकास कार्यों के लिए मिलने वाली धनराशि में सरकार ने कटौती कर दी है। उनका कहना था कि सरकार निकायों को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। बैठक में सभासद गुरचरन सिंह ने पालिका की भूमि पर निजी लोगों द्वारा की जा रही अवैध वसूली पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने आतिशबाजी विक्रेताओं से किसी प्रकार की वसूली होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सभासद संतोष देवी ने अवैध वसूली बंद नहीं होने पर महिलाओं के संग धरने की चेतावनी दी। ईओ अवधेश वर्मा ने आश्वासन दिया कि वह आवश्यक कार्रवाई करेंगे। सभासद जगत सिंह ने राशन विक्रेताओं पर उपभोक्ताओं को कम राशन देने का आरोप लगाया। मयंक गर्ग ने स्टेशन रोड पर मंगलवार को लगने वालेे बाजार को शिफ्ट कराने की मांग की। दुलीचंद ने नगर में ई रिक्शाओं पर टैक्स लगाने की मांग की। बैठक में पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने सभासदों से मतभेद भुलाकर नगर के विकास में सहयोग की अपील की। बैठक में सिम्मी अग्रवाल, नूतन रानी, सरस्वती गोयल, जेबा, संतोष देवी, पुष्पा देवी, राजू बादशाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed