फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Emphasis on taking 'Made in Amroha' products to the global market.

Amroha News: मेड इन अमरोहा को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on taking 'Made in Amroha' products to the global market.
अमरोहा। जिले के हथकरघा और ओडीओपी रेडीमेड गारमेंट्स को नई बाजार पहचान दिलाने की कवायद तेज हो गई है। रविवार को मंडलायुक्त संगीता सिंह ने डीएम डॉ. नितिन गौड़ के साथ संबंधित इकाइयों का भ्रमण किया। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन और विविधता का जायजा लेकर स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने अमरोहा स्थित द क्लोदिंग वर्ल्ड में तैयार उत्पादों की जानकारी ली और उद्यमियों से बाजार की संभावनाओं पर चर्चा की। इसके बाद नौगावां सादात स्थित रोशन हैंडलूम में बेडशीट निर्माण प्रक्रिया देखी और कारीगरों से तकनीक व पारंपरिक कारीगरी की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अमरोहा की हथकरघा परंपरा और कारीगरों की कला जिले की पहचान हैं। गुणवत्ता व विविधता बढ़ाकर नए बाजारों में पहुंच बनाई जा सकती है। अधिकारियों को कारीगरों व निर्माताओं को सहयोग देने और ‘मेड इन अमरोहा’ को विदेशी बाजारों तक पहुंचाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह, उपायुक्त उद्योग, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, सहायक प्रबंधक उद्योग समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। व्यापारियों में मंजीत सिंह छाबड़ा, रिंकल छाबड़ा, बाबू खान अंसारी, चंद्र मोहन गुप्ता, गिरीश बंसल, दर्पण बंसल, प्रधान सतनाम सिंह बख्शी, राजेंद्र सिंह छाबड़ा, रमेश विरमानी और हाफिज मोहम्मद फरमान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed