फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity workers roared against privatization, demonstrated

Amroha News: निजीकरण के खिलाफ गरजे बिजलीकर्मी, किया प्रदर्शन

Fri, 30 May 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 30 May 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers roared against privatization, demonstrated
अमरोहा। पूर्वांचल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बृहस्पतिवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर उन्होंने कहा कि निजीकरण को स्वीकार नहीं किया जाएगा। विरोधस्वरूप बिजली कर्मचारियों ने गजरौला के मुख्य अभियंता कार्यालय और अमरोहा में भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरकार बिजली विभाग के निजीकरण की तैयारी कर रही है। फिलहाल पूर्वांचल व दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम को निजी हाथों में देने की कवायद की जा रही है। इसको लेकर बिजली विभाग से जुड़े कर्मचारी लगातार अपना विरोध जता रहे हैं। बृहस्पतिवार को नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। पहले बिजली कर्मचारी गजरौला के मुख्य अभियंता कार्यालय पर पहुंचे और निजीकरण के विरोध धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्युत वितरण निगमों में घाटे के भ्रामक आंकड़ों को देकर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का निर्णय लिया है, जिससे उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मियों में भारी नाराजगी है। इसी नाराजगी के चलते बिजली कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि निजीकरण की कार्रवाई रुकने तक कर्मचारियों का विरोध जारी रहेगा। इसके बाद अमरोहा में भी बिजली दफ्तर पर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए निजीकरण का विरोध जताया। कहा कि बिजली कर्मचारियों पर बेवजह निजीकरण थोपा जा रहा है, जो ठीक नहीं है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बिजली विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान आरके मिश्रा, श्रवण कुमार, यशवंत गौड़, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed