फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity workers protest against electricity privatisation

Amroha News: बिजली निजीकरण के विरोध में उतरे बिजलीकर्मी

Thu, 10 Jul 2025 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 10 Jul 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers protest against electricity privatisation
अमरोहा। बिजली के निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से बिजलीकर्मियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। साथ ही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बिजली के निजीकरण को लेकर बिजलीकर्मी लगातार विरोध जता रहे हैं। बुधवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बिजलीकर्मी इकट्ठा हुए। उन्होंने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इंजीनियर राहुल सिंह ने कहा कि आज बिजली के निजीकरण के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। इसके चलते प्रदेश में एक लाख से अधिक बिजलीकर्मी सड़क पर उतर कर विरोध जता रहे हैं। यह एक दिन की सांकेतिक हड़ताल है।
विज्ञापन

नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स ने प्रदेश सरकार से मांग की कि बिजली के निजीकरण का निर्णय वापस लिया जाए। चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश में दो विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण का निर्णय वापस न लिया गया तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बिजली कर्मियों के समर्थन में केंद्र व राज्य सरकार के कर्मचारी संगठन, उपभोक्ता संगठन और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान भी समर्थन दे रहे हैं। इस दौरान तरंग शर्मा, आरके मिश्रा, राजन, राजेंद्र, पुनीत कुमार सोनी, सुरेश वर्मा, यशवंत गौड़, विमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed