फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity supply disrupted due to non-availability of new wires and poles

Amroha News: नए तार व खंभे न मिलने से बिजली आपूर्ति बाधित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted due to non-availability of new wires and poles
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमरोहा। पांच दिन पहले आए आंधी तूफान ने जिले में तबाही मचा दी थी। जिससे 21 बिजलीघरों की सिंचाई बिजली पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। सिंचाई की बिजली दुरुस्त कराने के लिए विभाग को अभी तक हाइटेंशन लाइन के खंभे व तार नहीं मिल पाए हैं। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा और उनकी गन्ने की फसल सूख रही है।
बता दें कि 12 व 13 मई को आए भीषण आंधी तूफान से सबसे भारी नुकसान विद्युत विभाग को हुआ है। जिससे जिले में हाइटेंशन व एलटी लाइन के खंभे व पेड़ टूट गए। सड़कें जाम हो गईं थी और यातायात भी बाधित हो गया।
विज्ञापन

घरेलू बिजली पूरी तरह से दुरूस्त कर दी गई है। लेकिन हाइटेंशन लाइन दुरूस्त करने के लिए अभी तक विभाग को खंभे व तार उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। जिसकी वजह से नौगावां सादात क्षेत्र के मूढ़ाखेड़ा, कुंआखेड़ा, बहादुरपुर खुर्द, कौराल, नौगावां सादात प्रथम व द्वित्तीय, मखदूमपुर, मिटठेपुर, जमना खास, कोठी खिदमतपुर, नाजरपुर खुर्द, अहरोई, जलीलपुर बक्काल, दाऊद सराय आदि बिजलीघरों की सिंचाई बिजली प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरोहा क्षेत्र के कलक्ट्रेट, सिबौरा, कैलसा, बुढनपुर डिडौली, जोया, भवालपुर, रजबपुर व सूदनपुर समेत कुल 21 बिजलीघरों की सिंचाई बिजली बाधित चल रही है। इससे किसानों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की गन्ने की फसल सूख रही है। अधिशासी अभियंता निखिल वर्मा ने बताया कि आंधी तूफान से भारी संख्या में बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं। सभी लाइनों को दुरूस्त किया जा रहा है। नए तार व खंभे न मिलने की वजह से कार्य रूका हुआ है।

उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसान संयम बनाएं रखें। दो से तीन दिनों में सभी बिजलीघरों की हाइटेंशन लाइनों को दुरूस्त कर दिया जाएगा। कोई भी व्यक्ति बिजली के लिए किसी के बहकावे में न आकर अफरा तफरी का माहौल पैदा न करें सभी किसान धैर्य से काम लें और विद्युत विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed