फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electricity: expressed displeasure over privatization by raising slogans

बिजली : नारेबाजी कर निजीकरण पर जताई नाराजगी

Sun, 23 Mar 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 23 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Electricity: expressed displeasure over privatization by raising slogans
अमरोहा। बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित बिजली कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। इसके साथ ही सभी से 24 मार्च को होने वाले विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी गुरुदीन प्रजापति के नेतृत्व में नारेबाजी की कर निजीकरण करने का विरोध किया।
विज्ञापन

बिजलीकर्मियों ने कहा कि सरकार की ओर से बिजली विभाग को निजीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों को नुकसान झेलना पड़ेगा और बेरोजगारी जैसी स्थिति बन जाएगी। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम सही तरीके से कार्य कर रहा है। सभी कर्मचारी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। सरकार की योजनाओं को पूरी तरह से धरातल पर उतारा जा रहा है। इसके बाद भी निजीकरण किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि 24 मार्च को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय पर होने वाली विरोध सभा में अधिक से अधिक कर्मचारी पहुंचे और विरोध सभा में शामिल हों। इस दौरान रंजन सक्सेना, गुरुदीन प्रजापति, राजकुमार मिश्रा, सुरेश वर्मा, निखिल वर्मा, राहुल, कार्तिक, नरेश, अमित, कमल, पंकज, नरेंद्र, कपिल, संजय, बालवीर, अमित, महेश, दयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed