फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   electric supply disrupted due to fault

टेक्निकल फॉल्ट से बिजली गुल, शाम को सड़कों पर अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
electric supply disrupted due to fault
अमरोहा/नौगांवा सादात। बेमौसम बूंदाबादी से जिले में कई जगहों पर शनिवार को बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित रही। नौगांवा सादात में 33 हजार केवी के तार में फाल्ट आने से बिजली गुल रही। इसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को शहर में कई जगहों पर फॉल्ट से बिजली गुल रही। इसके चलते सड़कों पर अंधेरा पसरा रहा। लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह आठ बजे के बाद मौसम ने करवट ली। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ देर के बाद तार से चिनगारी निकलने लगी। नौगांवा सादात स्थित सब स्टेशन में 33 हजार केवी की लाइन में फॉल्ट आ गया। इसके बाद सब स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई। सुबह आठ बजे बिजली गुल हो गई। दो घंटे के बाद बूंदाबांदी बंद हुई। इसके बाद बिजली कर्मियों ने फॉल्ट को दूर किया। दोपहर लगभग एक बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हुई। वहीं शहर में भी दोपहर के बाद बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। शहर के 99 सब स्टेशन और दाउद सराय सब स्टेशन से जुड़े इलाके में बिजली गुल हो गई। शाम पांच बजे के बाद 99 सब स्टेशन में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद शहर के गांधी मूर्ति, आजाद रोड आदि सड़कों पर अंधेरा पसरा गया। अधिशासी अभियंता अश्वनी चौधरी ने बताया कि 33 हजार के केबल में फॉल्ट से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed