फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Electric current passed through the fodder cutting machine, child died

Amroha News: चारा काटने की मशीन में उतरा करंट, बालक की मौत

Wed, 09 Jul 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 09 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Electric current passed through the fodder cutting machine, child died
आदमपुर (अमरोहा)। गांव भीमा सुल्तानपुर में चारा काटने की मशीन में उतरे करंट की चपेट में आकर शिवा (7) की मौत हो गई। सोमवार शाम घटना के समय परिवार के सदस्य खेत पर गए थे जबकि घर पर बालक अकेला ही थी। खेलते समय वह मशीन के पास पहुंच गया और उसमें उतरे करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

आदमपुर थानाक्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर में रामगोपाल का परिवार रहता है। रामगोपाल मजदूरी करते है जबकि उनके घर के अन्य सदस्य खेती भी करते हैं। सोमवार शाम को रामगोपाल का सात वर्षीय बेटा शिवा घर पर था जबकि परिवार के सभी सदस्य खेत पर काम करने गए थे। घर पर खेलते समय शिवा चारा काटने की मशीन के पास पहुंच गया। मशीन के पास लगे उसके स्टार्टर में करंट उतरा हुआ था।
विज्ञापन

शिवा ने खेलते समय स्टार्टर को छू लिया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। कुछ देर बाद परिवार के सदस्य खेत से लौटकर आए तो उन्होंने शिवा को मशीन के पास बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। परिजन आनन-फानन में बालक को लेकर ढबारसी के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवा दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था। वह कक्षा एक में पढ़ता था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि करंट लगने से बालक के मौत होने की जानकारी मिली है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed