{"_id":"65f20f5e5e31300f680de627","slug":"election-expressed-displeasure-with-mandi-secretary-on-slow-progress-of-preparations-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-115428-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव : तैयारियों की धीमी प्रगति पर मंडी सचिव से जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव : तैयारियों की धीमी प्रगति पर मंडी सचिव से जताई नाराजगी
विज्ञापन
अमरोहा। लोकसभा चुनाव की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम व एसपी ने मंडी समिति अमरोहा में स्ट्रांग रूम, बैरिकेडिंग, पार्किंग आदि की तैयारियों को परखा। काम की धीमी प्रगति पर डीएम ने मंडी सचिव को फटकार लगाते हुए तीन दिनों के भीतर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन युद्धस्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जुटा हुआ है। चुनाव के दौरान मंडी समिति में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम में ईवीएम को सुरक्षित रखवाया जाएगा। इसके लिए वहां, बैरिकेडिंग, पार्किंग, मतगणना हॉल आदि की व्यवस्था की जाएगी। बुधवार को डीएम राजेश कुमार त्यागी व एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने मंडी समिति में पहुंचकर तैयारियों को परखा। स्ट्रांग रूम की साफ सफाई, रंगाई पुताई, खिड़की दरवाजों की मरम्मत आदि के कार्य तथा दुकानों को खाली कराने के धीमी प्रक्रिया पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए मंडी सचिव को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि तीन दिनों के भीतर सभी अधूरे पड़े कार्य पूरे हो जाने चाहिए। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को बैरिकेडिंग व पार्किंग आदि के लिए जगहों का चिह्नीकरण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं।
एसपी ने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि स्ट्रांग रूम की सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रहना चाहिये। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी की व्यवस्था का जायजा लिया तथा बनाए जाने वाले काउंटरों व वाहनों की पार्किंग आदि की जानकारी ली। इस दौरान एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव, एएसपी राजीव कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर भगत सिंह, सुनीता सिंह, एक्सईएन लोनिवि समेत तमाम संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।