{"_id":"5f21ce448ebc3e9feb235531","slug":"elecrticity-jpnagar-news-mbd357498574","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल, हाहाकार, आज भी झेलेंगे संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल, हाहाकार, आज भी झेलेंगे संकट
विज्ञापन
अमरोहा। गुलड़िया सब स्टेशन के इनकमिंग पैनल में टेक्निकल फॉल्ट से आग लग गई। इसके चलते तीन फीडर की बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। पूरे दिन और रात बिजली गुल होने से हाहाकार मच गया। शहर के मोहल्ले अंधेरे में डूब गए। बिजली निगम ने मुरादाबाद से सामान मंगाया। देर रात को सामान की आपूर्ति हुई। बिजली निगम ने 30 जुलाई को दोपहर से बिजली की आपूर्ति पटरी पर आने का दावा किया है। बिजली की कटौती से विभिन्न मोहल्लों के लोग पानी के लिए परेशान हो गए।
सब स्टेशन गुलड़िया में बुधवार की सुबह लगभग सात बजे इनकमिंग पैनल में फॉल्ट आ गया। इसके चलते बिजली गुल हो गई। तकनीकी खराबी को दूर कर लिया गया। कुछ देर के बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई। हालांकि दोपहर लगभग 12 बजे इनकमिंग पैनल में आग लग गई। इसके चलते धू धूकर जलने लगा। बिजली कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही शहर के आवास विकास कॉलोनी, तलवार शाह, नल, सराय कोहना, चिल्ला, बटवाल, कल्याणपुरा रोड आदि इलाके में बिजली गुल हो गई। हालांकि दोपहर लगभग दो बजे बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। इसके चलते बिजली की जरूरत महसूस नहीं हुई। वहीं लगातार कटौती से इन्वर्टर का बैकअप खत्म हो गया। शाम को सूर्यास्त के बाद बिजली आपूर्ति नहीं होने से स्ट्रीट लाइट्स नहीं जल सकी। इसके चलते पैदल चलने वाले लोग मुश्किल में पड़ गए। गली और मोहल्लों में अंधेरा पसरा रहा। वहीं पानी के लिए लोग परेशान हो गए।
इनकमिंग पैनल में आग लग गई है। मुरादाबाद से सामान की आपूर्ति हो गई है। बारी बारी से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। 30 जुलाई को दोपहर से सप्लाई सामान्य हो जाएगी। - पीपी सिंह, अधिशासी अभियंता प्रथम