फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   elecrticity

16 हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली की मीटर रीडिंग नहीं, परेशानी बढ़ेगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
elecrticity
अमरोहा। मीटर रीडर और सुपरवाइजर के कोरोना संक्रमित होने का असर विद्युत विभाग की आय पर पड़ा है। दोनों के संक्रमित होने के कारण 16 हजार से अधिक मीटर की रीडिंग नहीं हो सकी है। इसके चलते उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ेगी। उन्हें एक साथ दो बिलों का भुगतान करना पड़ेगा। क्योंकि जुलाई माह खत्म में होने में केवल दो दिन का समय बचा है।
विज्ञापन

जिले में बिजली के चार वितरण खंड जिसमें अमरोहा प्रथम, अमरोहा द्वितीय, गजरौला प्रथम और गजरौला द्वितीय शामिल है। कुल 2.70 लाख उपभोक्ता हैं। अमरोहा प्रथम में 64 हजार उपभोक्ता और अमरोहा द्वितीय में 76 हजार उपभोक्ता हैं। प्रथम वितरण खंड में 60800 उपभोक्ताओं के मीटर की बिलिंग हुई है जो कुल उपभोक्ताओं का 95 प्रतिशत है। जबकि द्वितीय खंड के 76 हजार उपभोक्ता में 62,380 उपभोक्ताओं के मीटर की रीडिंग की गई है। जबकि 13,680 उपभोक्ताओं की रीडिंग होना बाकी है। इससे उपभोक्ता की दिक्कत बढ़नी तय है। क्योंकि बिजली निगम के पास ऐसा कोई विकल्प नहीं है कि इन उपभोक्ताओं के बिल का निर्धारण किया जा सके।
विज्ञापन

बिजली के मीटर रीडर और सुपरवाइजर कोरोना संक्रमित हैं। इसके चलते रीडिंग स्थगित है। अभी 13680 मीटर की रीडिंग नहीं हो सकी है। अश्वनी चौधरी, अधिशासी अभियंता द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर की रीडिंग 95 प्रतिशत हो चुकी है। अभी 3200 उपभोक्ता की रीडिंग बाकी है। शत प्रतिशत रीडिंग करा ली जाए इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पीपी सिंह, अधिशासी अभियंता प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed