फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   eight month child died due to electric current

घर में खेल रहे आठ माह के मासूम की करंट से मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
eight month child died due to electric current
गजरौला। परिजनों की जरा सी लापरवाही आठ माह के मासूम की मौत का कारण बन गई। घर में रखे तूफानी पंखे की डोरी में लगे कट को पकड़ लेने से वह करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे सीएचसी लाया गया। यहां पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी उसे नहीं बचाया जा सका। बाद में रोते-बिलखते परिजन उसके शव को लेकर गांव लौट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे यह हादसा थाना क्षेत्र के गांव वारसाबाद में हुआ। यहां रहने वाले चंद्रभान ई-रिक्शा चलाते हैं। इन दिनों उनकी विवाहित बेटियां रूबी और सोनी मायके में आई हुई हैं। बताते हैं कि दोपहर के समय रूबी पत्नी मनजीत निवासी गांव मूंढाखेड़ा खेत में गई हुई थीं। रूबी का आठ माह का बेटा अभि अपनी मौसी के पास था। अचानक ही परिजन घर में गुम हुई चाभी ढूंढने में लग गए और सोनी ने गोदी में रो रहे भांजे अभि को नीचे फर्श पर लिटा दिया। पास ही उसकी बेटी भी खेल रही थी। बताते हैं कि अचानक ही वहां आ गए अभि ने पंखे की डोरी पर हाथ मारा। डोरी में कट होने से उसे तेज करंट का झटका लगा। जिससे मासूम की मौत हो गई। देर शाम अभि के पिता मनजीत भी अपने परिजनों के साथ ससुराल पहुंच गए और अपने मासूम बेटे का शव लेकर गांव मूंढाखेड़ा चले गए। वहीं उसकी नानी और मौसी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व हुई थी जुड़वां बच्चों की मौत
गजरौला। मायके में रह रहीं रूबी के साथ किस्मत ने भी अजीब खेल खेला है। बताते हैं कि उसकी शादी को आठ-नौ वर्ष हो गए हैं। लगभग दो वर्ष पूर्व उसने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। दोनों बेटे थे। इनमें एक बालक की कुछ दिन बाद मौत हो गई जबकि दूसरे ने भी 20 दिन बाद दम तोड़ दिया। लगभग आठ माह पूर्व रूबी ने अभि को जन्म दिया तो उसकी खोई हुई खुशियां लौट आईं थी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed